बदायूं, दिसम्बर 29 -- बदायूं। शहर में जाम की समस्या ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर रोड पर लगे जाम में लोग फंसे रहे। शहर में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। ऐसा कोई प्रमुख चौराहा व मार्ग नहीं है,जहां जाम न लगता है। शनिवार को शहर के नवादा की ओर जाने वाली सड़क पर बिरूआवाड़ी मंदिर के सामने भीषण जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम लगने से वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। 10 मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को घंटों लग गए। जिससे लोग काफी परेशान नजर आए। जाम से बचने के लिए लोग गलियों से होकर गुजरते रहे। जाम में फंसे लोग जिम्मेदारों को कोसते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.