बिरिया बाबा मेले में उचक्कों ने तीन महिलाओं के कानों से कुंडल नोंचे
शाहजहांपुर, मई 18 -- तिलहर, संवाददाता। बिरियाबाबा मेले में भारी पुलिस पर लगे होने के बावजूद रविवार को उचक्कों ने जमकर आतंक मचाया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने तीन महिलाओं के सोने के कुंडल नोच लिए। इस वारदात से मेले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने संदिग्ध दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। मेले में 15 दिन पहले चार महिलाओं से कुंडलों की छिनौती की घटना को लेकर नवागत सीओ इशिका सिंह ने मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगवा कर एकल रास्ता बनवाया था। भारी पुलिस बल प्रत्येक मेले में तैनात करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी उचक्कों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके कानों से सोने के कुंडल तोड़ लिए। इसमें हरदोई के शाहाबाद के मोहल्ला खत्ता जमाल खां की निर्मला देवी का एक सोने का कुंडल, कासगंज के गुलाल नगला की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.