मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- बुढ़ाना। बिराल के ग्रामीणों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर परियोजना नई दिल्ली के सचिव के नाम एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बिराल के पास सर्विस रोड बनवाने की मांग की। गांव बिराल निवासी अंकुश प्रताप सिंह ने बताया कि गांव बिराल के पास से गुजर रहे दिल्ली देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पर ग्रामीणों के आने जाने के लिए सर्विस रोड की व्यवस्था नहीं की गई। सर्विस रोड न होने के कारण ग्रामीणों, किसानों व वाहनों को मुख्य हाईवे से आना जाना पड़ता है। जिसमें रोज दुर्घटना की आशंका बनी है। 7 मार्च को इसी कारण एक दुर्घटना में बिराल निवासी रवि पुत्र महेन्द्र की ट्रैक्टर के नीचे आने से मृत्यु हो गई थी। बिराल के पास तत्काल प्रभाव से सर्विस रोड का निर्माण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.