सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- अमरनाथ झा नानपुर। थाना क्षेत्र के बिरार में सोमवार को एक किशोर ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिरार निवासी राजेंद्र साह के पुत्र बबलू कुमार उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करा कर लाश को परिजनों को सौंप दी। परिजनों का कहना है कि रविवार की रात उसके घर के लोग खाना खाकर सो गया। मृतक भी खाना खाकर सो गया। घटना कैसे हुई उन लोगों को मालूम नहीं। सुबह में गांव के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी। मृतक के बारे में लोगों ने बताया कि वह बहुधंधी था। अनेक तरह का काम कर धनोपार्जन कर लिया था, कमाऊ पुत्र के मर ज...