रांची, जुलाई 30 -- खूंटी। आईसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अड़की प्रखंड के तेलंगाडीह स्थित बिरहोर कॉलोनी व सोसोकुटी गांव में मलेरिया जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। बिरहोर कॉलोनी के सभी 17 परिवारों और सोसोकुटी के सात परिवारों की जांच की गई। कुल 35 मच्छरदानियां वितरित कर नियमित उपयोग, साफ-सफाई, पानी जमा नहीं होने देने और बुखार होने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी गई। अभियान में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. शोभा किसपोट्टा समेत स्वास्थ्य विभाग और आईसीएमआर की टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...