रांची, अप्रैल 23 -- रातू, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रातू में गुरुवार को बिरहोर जनजाति की एक महिला का शल्य क्रिया (ऑपरेशन) से सफल प्रसव कराया गया। इसकी जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कश्यप ने दी। जानकारी के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने प्रसव में जटिलता और गर्भस्थ शिशु की बढ़ती धड़कन को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन तत्काल मरीज को लेकर सीएचसी रातू पहुंचे। रातू सीएचसी में चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया। जटिल सर्जरी के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह भी पढ़ें- डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती ने सीएचसी परिसर में दिया बच्चे को जन्म प्रभारी डॉ. सुजीत कश्यप ने बताया ...