गिरडीह, सितम्बर 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन यूं तो देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, मगर बगोदर में यह जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया गया। भाजपा नेताओं ने आदिम जनजाति की आबादी वाले टोले अटका पूर्वी पंचायत के बूढ़ाचांच बिरहोर टंडा में आदिवासी समुदाय के साथ जन्मोत्सव मनाया। विलुप्त हो रही आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की पहली स्नातक छात्रा उपाशी के हाथों आशीर्वाद का दीप जलाकर, केक कटवाकर और लड्डू बंटवाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाया गया। इस दौरान गांव के युवा, बच्चे, माताएं, बहनें और बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- Banka News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रजौन से नवादा बाजार तक दीपों से जगमगाया इलाका यह विशेष कार्यक्रम भाजपा के वरीय नेता आशीष कु...