रांची, मई 25 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंसिया पंचायत अंतर्गत बिरहोर टोली लाधूप में सोमवार को सिल्ली प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिरहोर समुदाय के सभी 60 परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की रक्तचाप और रक्त जांच के साथ चिकित्सा परामर्श देकर दवाइयों का वितरण किया। शिविर में विवेक कुमार, सूरज चन्द्रा, सीएचओ शिशिल्या मिंज, एएनएम पिंकी कुमारी समेत स्वास्थ्यकर्मी और सहियाओं का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- गुठनी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...