रामगढ़, मई 27 -- पतरातू। निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो के बिरहोर कॉलोनी में विभिन्न योजनाओं को आच्छादित करने के लिए बुधवार को विशेष शिविर लगाया गया। शिवर में मुख्य रूप तालाब निर्माण, बैल,बकरी, मुर्गी सुअर आदि पालन के लिए चयन किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बिरहोर परिवार का स्वास्थ्य जांच किया गया। सभी का केवाईसी किया गया। शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया निधि सिंह ने कहा कि हर महीने के 30 तारीख को बिरहोर कॉलोनी में स्वछता अभियान चलाया जाएगा। जिसमे पंचायत के सभी वार्डों के सदस्य, सभी जलसहिया और आंगनबाड़ी सेविका सहायिका उपस्थित रहेंगी। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी, चिकित्सा पदाधिकारी पतरातू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधि...