कानपुर, मार्च 22 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के बिरहुन गांव स्थित होम्योपैथी अस्पताल को अब नया भवन मिलने जा रहा है। लाखों रुपए खर्च कर आधुनिक भवन बनाया गया है। इससे डाक्टर, कर्मियों सहित मरीजों को लाभ मिलेगा। रसूलाबाद क्षेत्र के बिरहुन गांव में कई दशक पुराना होम्योपैथी अस्पताल है। कोई भवन न होने से अस्पताल एक जर्जर भवन में चल रहा था। बारिश में छतों से टपकने से दवाइयां खराब हो जाती थीं। इसके अलावा डाक्टर व कर्मियों को बैठने तक की जगह न होने से उन्हें पेड़ की छाया में बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ता था। भवन निर्माण कराने को लेकर सालों से मांग की जा रही थी। विभाग ने असालतगंज से बिरहुन गांव जाने वाली सड़क किनारे लाखों रुपए खर्च कर आधुनिक भवन का निर्माण कराया है। इन दिनों काम अंतिम चरण में है। इससे मरीज व डाक्टर कर्मियों को नए भवन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.