भदोही, मार्च 23 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्रामसभा मर्दनशाहपुर में शनिवार की रात बिरहा मुकाबला का आयोजन हुआ। देर रात्रि तक श्रोताओं ने बिरहा का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहित चौरसिया ने फीता काटकर किया। मुकाबला बच्चालाल यादव प्रयागराज एवं बक्सर बिहार से आईं लक्ष्मी के बीच हुआ। दोनों गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति और लोक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंमुग्ध कर दिया। देर रात्रि तक लोग बिरहा का आनंद उठाते रहे। विजेता एवं उप विजेता गायकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व आयोजक एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्यअतिथि रोहित चौरसिया का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरेश मौर्य, चंद्रेश यादव, अजय, नन्हें, घनश्याम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.