बिरहा गायन से गुलजार हुआ अस्सी घाट
वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस आनंद कानन का मंच सोमवार की शाम बिरहा गायन से गुलजार हुआ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय बिरहा महोत्सव का उद्घाटन पद्मश्री के लिए चयनित डॉ.मंगला कपूर ने किया। महोत्सव के प्रथम दिवस गुरु पत्तूजी अखाड़ा के गायक मन्नालाल यादव ने अपने गुरु स्मृतिशेष मुंशी यादव की परंपरा में देवी गीत, पचरा, काशी महिमा और कहरवा प्रस्तुत किया। उन्हीं के अखाड़े के गाजीपुर के पारसनाथ सिंह यादव ने अपने गुरु स्मृतिशेष शिवमूरत यादव की परंपरा का पालन करते हुए गायन का आरंभ गंगा वंदना से की। बलिया के कमलेश यादव ने अपने गुरु स्वामी राजपुरम राधे इंदु परशुराम का अनुसरण करते हुए पहले काशी के अस्सी घाट की महत्ता बिरहा गायन से बताई। गुरु गणेश अखाड़ा से ताल्लुक रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.