गढ़वा, फरवरी 16 -- मझिआंव। महाशिवरात्रि के अवसर पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के कई स्थानों पर होली मिलन समारोह सह बिरहा कार्यक्रम, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। बरडीहा प्रखंड के सिंगारी टोला शिव मंदिर के समीप आयोजित बिरहा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, जिला पार्षद अर्चना प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में आजमगढ़ से आए गायक बिरहा सम्राट विजय राज प्रजापति और गायिका चंदौली से सुमन त्यागी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। वहीं मझिआंव में भी ब्लॉक रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध गायक सूरज तहलका की प्रस्तुति रही। मौके पर उमेश प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.