बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम फल की बिक्री के लिए समाहरणालय में खुला कैनोपी
गढ़वा, जून 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत उत्पादित आम की बिक्री के लिए आम बिक्री केंद्र के कैनोपी का उद्घाटन किया गया। पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीडी राम, उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, गढ़वा सत्येंद्र नाथ तिवारी व भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर महिला एफपीओ द्वारा कैनोपी के माध्यम से आम की बिक्री की गई। कार्यक्रम में डीआरडीबी के परियोजना पदाधिकारी दीपक पासवान व सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ला व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कैनोपी उद्घाटन के दौरान बताया गया कि यह पहल आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह भी पढ़ें- आम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.