पाकुड़, जून 8 -- प्रखंड मुख्यालय ने स्थित प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत प्रस्तावित रेखीय वृक्षारोपण कार्यों को लेकर चयनित संस्थानों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य सरकारी संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान चयनित संस्थानों के प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित दस्तावेज एवं कार्यादेश (फाइल) सौंपे गए। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य सड़क किनारे, विद्यालय परिसर, स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित वातावरण का निर्माण क...