बिरसा हरित क्रांति योजना से बदल रही किसानों की तकदीर
बोकारो, जून 2 -- प्रखंड के तुलबुल पंचायत भवन परिसर में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया।
किसानों की भागीदारी सियारी, कुन्दा, तुलबुल, टिकाहारा, तिलैया एवं बड़की पुन्नू पंचायतों से पहुंचे किसानों ने विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई और अपने अनुभव साझा किए। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना किसानों के लिए आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रही है।
आर्थिक लाभ योजना के तहत लगाए गए आम के बाग अब फल देने लगे हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। आम बागवानी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार और आजीविका का भी सशक्त साधन है। बताया कि तीन-चार वर्ष पूर्व इस योजना के अंतर्गत लगाए गए आम के पौधों में अब उत्पादन शुरू हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.