चक्रधरपुर, मई 31 -- गोयलकेरा। गोइलकेरा के बिरसा टोली निवासी व खेलकूद के माध्यम से पहचान बनाने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी और प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा (44 वर्ष) का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण दो दिन पहले ही इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बासुदेव लकड़ा के असामयिक निधन से गोइलकेरा में शोक की लहर है। वे खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव के तौर पर भी विभिन्न आयोजनों में उनकी भूमिका रहती थी। बासुदेव लकड़ा के मित्र और जाने माने बॉडीबिल्डर कुंदन गोप ने बताया कि गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर बासुदेव बाइक चलाकर खुद ही गोइलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां वे अचेत होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच ले जा...