दुमका, मई 27 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत के घुरमुन्दनी गांव में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभुक श्यामसुंदर महतो के नाम से स्वीकृत बिरसा सिंचाई कूप का निर्माण मानकों के विपरीत किया जा रहा है। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव के मुहाने स्थित मैदान में बन रहे कूप की कुल प्राक्कलित राशि 3,95,771 रुपये है। इसमें से अब तक 2,18,960 रुपये की निकासी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में चिमनी ईंट की जगह बंगला ईंट का उपयोग किया गया है और दस इंची की जोड़ाई की गई है और काम अधूरा छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- मॉडल गांव सौंता स्योढ़ा, महुआ ब्लाक: अमृत सरोवर किनारे लगा बोर्ड बयां कर रहा हकीकत ग्रामीणों का कहना है कि अर्धनिर्मित कूप खुला पड़ा है। आसपास जंगल होने के कारण गुम...