बोकारो, मार्च 13 -- चंद्रपुरा। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर झरनाडीह, चंद्रपुरा में गुरूवार को आनंदमयी कक्षा (ए हैप्पी क्लासरूम) विषय पर सीबीएसई ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन (ट्रेनर) सोमा मैती ने कहा कि हंसना और हंसाना एक कला है। शैक्षणिक क्रियाओं के लिए सबसे पहले हमें मानसिक तौर पर तंदुरुस्त होना होगा। आज के व्यस्त जीवन में हम हंसना तो दूर अपने लिए थोड़ा समय निकालना भी भूल गए हैं परंतु अगर जीवन में खुशियां ही न रहे तो हम कैसे आशा कर सकते हैं हमारे द्वारा एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। बच्चों को घर से भी ज्यादा प्यार और दुलार विद्यालय में मिलना चाहिए। वहीं सहयोगी रिसोर्स पर्सन हरि कृष्ण हलदर ने स्लाइड के माध्यम से शिक्षकों को बताया कि जीवन को कैसे आनंदमय और खुशहाल बनाया जा सकता है। प्राचार्य शर्मिला सिंह एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.