रांची, नवम्बर 11 -- रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ रांची पलाश ने बिरसा शिक्षा निकेतन के बच्चों के साथ मंगलवार को बाल दिवस मनाया। बच्चों को खाद्य सामग्री और खिलौने आदि बांटे गए। कई तरह की खेल प्रतियोगिता भी कराई गईं। बच्चों को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी देकर बाल दिवस का महत्व समझाया गया। बच्चों को ज्ञान हासिल कर जीवन में बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सीमा झा, नूतन सिंह, सुषमा मिश्रा, सुमन सिंह, निहारिका पांडे आदि की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.