रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा वाहिनी फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया मुंडा को भोपाल में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारतीय योगिनी संघ द्वारा 14-15 मार्च को छठवीं इंटरनेशनल योगिनी अवार्ड व कॉन्फ्रेंस में दिया गया। डॉ प्रिया मूल रूप से खूंटी की रहने वाली हैं। यह राष्ट्रीय मैत्रेयी पुरस्कार कई राज्यों में चल रहे उनके सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। वे लंबे समय से जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। इस कॉन्फ्रेंस में भारत के अलावा मस्कट, मलेशिया, सिंगापुर, कोरिया सहित अन्य देशों से प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.