रामगढ़, सितम्बर 2 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा परियोजना में कार्यरत सीसीएलकर्मी सुरेंद्र यादव की मंगलवार की रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

मौत का कारण मृतक के आश्रित को कंपनी नियमानुसार नौकरी और मुआवजा के लिए शव को रात भर भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में रोके रखा गया। बुधवार की सुबह नौकरी और मुआवजा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा जा सका। बताया गया कि मंगलवार की दूसरी पाली में ड्यूटी के दौरान ड्रिल ऑपरेटर सेंट्रल सौंदा निवासी सुरेंद्र यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे आनन फानन में सीसीएल भुरकुंडा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि सुरेंद्र यादव हर्ट अटैक का शिकार हो गए।

प्रबंधन का जवाब बाद में नौकरी और मुआवजा को लेकर श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन पर द...