चाईबासा, मई 24 -- गुवा । किरीबुरू स्थित बिरसा मुंडा स्मारक से धनुष में लगी कॉपर की रस्सी चोरी होने के मामले को लेकर बिरसा स्मारक सेवा समिति, किरीबुरू-मेघाहातुबुरू-प्रोस्पेक्टिंग के पदाधिकारियों ने किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार से मुलाकात कर मामले पर गंभीर चर्चा की।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता समिति और पुलिस दोनों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल में समिति के महासचिव अमर सिंह सुंडी, बीरबल गुड़िया, सेरगेया अंगारिया, माधव चन्द्र कोड़ा, बलभद्र बिरुली, प्रदीप चातर, भीमसेन मारला और गोपी लागुरी शामिल थे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बिरसा मुंडा स्मारक आदिवासी समाज की आस्था और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठा...