सराईकेला, अप्रैल 12 -- सरायकेला। जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 का उद्घाटन हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव (11-13 अप्रैल) का शुभारंभ सांसद जोबा मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद जोबा मांझी ने कहा कि छऊ सरायकेला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है। इसे सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। छऊ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यह विश्व पटल पर अपनी धाक जमा रही है। उन्होंने इस कला को झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और गौरव का प्रतीक बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सरायकेला छऊ का गौरवशाली इतिहास रहा है। छऊ को विश्व पटल पर ले जाने के लिए महोत्सव का आयोजन कर ग्रामीण स्तर के कलाकारों को मंच दिया जा रहा है। छऊ का विकास तभी हो सकता है जब हम ग्रामीण कलाकारों को आगे...