सराईकेला, अप्रैल 23 -- सरायकेला । स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार का दिन खिलाड़ियों के लिए सौगात लेकर आया। जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस विशेष अवसर पर खिलाड़ियों को संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए "खेल बैंक" की भी शुरुआत की गई। यह बैंक खिलाड़ियों को आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराएगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा, "इन आधुनिक सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे वे न केवल बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करेंगे।" उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.