बोकारो, जून 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-12ए झोपड़पट्टी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के गरीब बच्चों के लिए संचालित बिरसा मुंडा स्कूल के लिए भूमि आवंटन और भवन निर्माण की मांग एक बार फिर उठाई गई है। विद्यालय के संस्थापक परशुराम राम ने इस संबंध में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से मुलाकात कर विद्यालय के लिए जमीन आवंटित कराने की मांग की। बताया गया कि पूर्व में भी इस मुद्दे को लेकर डॉ. आशा लकड़ा को आवेदन सौंपा गया था, जिसके बाद उन्होंने उपायुक्त बोकारो को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। परशुराम राम ने डॉ. आशा लकड़ा से अनुरोध किया कि वे मामले में हस्तक्षेप कर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गरीब बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय क...