बिरसा मुंडा से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत: संजय
गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को उत्सव उपवन में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष आज के युवाओं के लिए महान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका था। उन्होंने 'अबुआ दिशोम रे अबुआ राज' (हमारे देश में हमारा राज) का नारा देकर हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। देश और राज्य में जनता का शासन स्थापित हो, यही उनका मुख्य उद्देश्य था। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन आज हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.