रामगढ़, जनवरी 4 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के शाहीटांड फुटबॉल मैदान में रविवार को बिरसा मुंडा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का महा मुकाबला हुआ। जिसमें खेल प्रेमी उमड़ पड़े। इस रोमांचक फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। समिति की ओर से ढ़ोल नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से हुआ। इसके बाद विधायक रोशनलाल चौधरी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर विधिवत उद्घाटन किया। कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित यह टूर्नामेंट खेल भावना को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट मंच है। खेल हमारे युवाओं को अनुशासित बनाता है और उन्हें सही दिशा दिखाता है। फाइनल मैच पुरनाडीह पिठोरिया और एफसी कुजूर रांची के बीच खेला हुआ। मैच के फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में पुरनाडी...