घाटशिला, नवम्बर 16 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर बाजार में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति हल्दीपोखर की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को मनायी गयी। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 'अबुआ दिशुम -अबुआ राज' यानि हमारा देश, हमारा राज का नारा दिया था। भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा आदिवासियों के हक-हकूक जल, जंगल और जमीन के लिए किए गये संघर्षों अथवा आंदोलनों को महान विद्रोह (उलगुलान) की संज्ञा दी गयी है। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। उन्होंने आदिवासियों को संगठित कर उन्हें अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए तैयार किया। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के वो नायक हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.