रांची, नवम्बर 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर समेत अन्य नेताओं ने भी बिरसा मुंडा को नमन किया। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा की झारखंड का गठन आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार और पहचान के लिए किया गया है। जिन उद्देश्यों के साथ राज्य बना है, वे पूरे नहीं हुए हैं। बिरसा मुंडा ने जिन सपनों के लिए उलगुलान किया, वे अधूरे हैं। उनके लिए आजसू संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि संसाधनों के मामले में राज्य एक नंबर पर है। इसे देश का नेतृत्व करना चाहिए था, पर यह पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.