बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन
हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर सपूत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य विकास राणा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महज झारखंड के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह हमारे लिए अनुकरणीय है। शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। यह भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर हजारीबाग में भावभीनी श्रद्धांजलि आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.