बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, अस्मिता, अधिकार और जनसंघर्ष के प्रतीक हैं-मनोज चौधरी
सराईकेला, जून 9 -- सरायकेला । सरायकेला के बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्री चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेकर असाधारण संघर्ष का इतिहास रचने वाले बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वाभिमान, अस्मिता, अधिकार और जनसंघर्ष के प्रतीक हैं। जब जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और पहचान पर संकट आया, तब उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध उलगुलान का बिगुल फूंका। उनका संदेश "अबुआ दिसुम, अबुआ राज" अर्थात हमारा देश, हमारा राज आज भी समाज को आत्मसम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.