रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 मामलों को न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिनकी सुनवाई के बाद 6 बंदियों को लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया। जेल अदालत के दौरान कैदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बंदियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर कैदियों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीजेएम एसबी शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी, सार्थक शर्मा, रितविका सिंह, एलएडीसी सदस्य, जेल अधीक्षक और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.