गिरडीह, जून 9 -- गिरिडीह। मंगलवार को फूलों झानो तिरला नहावर सुसार बेसी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। समिति की महिलाओं ने बिरसा चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अध्यक्ष सीता मनी किस्कू ने 26 वर्ष पुरानी जर्जर प्रतिमा के पुनर्निर्माण और चौक के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2025 को शिलान्यास के बाद भी कार्य अधूरा है। चेतावनी दी कि यदि आगामी 15 नवंबर तक काम पूरा नहीं हुआ तो महिलाएं धरना व जन आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान के बाद भी हम उनकी प्रतिमा तक नहीं बचा पा रहे, यह दुखद है। यह भी पढ़ें- हांडीभंगा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य अनावरण: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन भाजपा नेता सिकंदर हेंब्रम...