नई दिल्ली, जून 9 -- -बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर दिल्ली भाजपा ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश के जनजाति मोर्चे ने बांसेरा पार्क में पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एसटी मोर्चा अध्यक्ष सीएल मीणा के साथ भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर याद आए धरती आबा, लेकिन उलिहातू की समस्याएं अब भी बरकरारभगवान बिरसा मुंडा का योगदान हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 9 जून 1900 को मात्र 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में अंग्रेजों की क्रूरता ने इस महापुरुष को हमसे छीन लिया था, लेकिन वह आज भी हर आदिवासी के हृदय में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि ब...