गुमला, जनवरी 3 -- गुमला। जिला मुख्यालय से सटे जशपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के समीप से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित विभूति भूषण सिंह, निवासी बलडेगा सिमडेगा, ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार 26 दिसंबर को वह अपने मित्र अर्जुन सिंह के साथ गुमला आए थे और दोपहर करीब दो बजे एग्रो पार्क घूमने गए। पार्क में प्रवेश के दौरान बाइक बाहर खड़ी की थी। लगभग दो घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। जिसके बाद तीन जनवरी को थाने में मामला दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...