गुमला, मार्च 7 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित बिरसा बाग परिसर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सद्भाव को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट रहने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने का आह्वान किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता निशा उरांव ने कहा कि सरना और सनातन एक ही मूल और संस्कृति की संतान हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं, रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताएं भारत की प्राचीन सनातन परंपरा से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम फैलाकर लोगों के बीच दूरी पैदा करने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.