कोडरमा, जुलाई 31 -- डोमचांच। बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत प्रखंड की नावाडीह एवं पपलो पंचायतों में किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के एटीएम गगन कुमार ने किसानों को उन्नत खेती अपनाने और वैज्ञानिक पद्धति से फसल उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराकर दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना है। उन्होंने किसानों से समय पर बुवाई करने तथा वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करने की अपील की, ताकि बेहतर उपज प्राप्त हो सके।कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, अनुदान पर बीज वितरण सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों न...