बिरसा प्रबंधन और विस्थापितों के बीच बैठक, सकारत्मक पहल का आश्वासन
रामगढ़, मई 6 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा परियोजना प्रबंधन और न्यू बिरसा के विस्थापितों के बीच मुद्दे को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसमें नए परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पांडेय और विस्थापित नेता सोनाराम मांझी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान समस्याओं और मांगों पर विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई। विस्थापितों की ओर से नौकरी, उचित मुआवजा, पुनर्वास, बिजली-पानी की सुविधा, लोकल सेल में रोजाना नियमित रूप से कोयले देने तथा सैनिक कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर पीओ मनोज कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने सभी विस्थापितों से आपसी सामंजस्य के साथ काम करने की बात कही। बैठक की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जिसमें नए पीओ मनोज कुमार पांडेय को विस्थापितों और पीओ ने विस्थापितों को सम्मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.