गुमला, अगस्त 22 -- गुमला प्रतिनिधि।जिले में खरीफ फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए संचालित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति फिलहाल संतोषजनक नहीं है। योजना के तहत जिले को करीब 75 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अब तक लगभग 25 हजार किसानों को ही योजना से जोड़ा जा सका है। लक्ष्य के मुकाबले करीब 50 हजार किसान अभी भी बाकी हैं। जिले की रैंकिंग इस योजना में 14वें स्थान पर है। खरीफ मौसम में जिले में धान और मक्का प्रमुख फसलें हैं। प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि, सूखा या अन्य कारणों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का माध्यम बन सकता है। यह भी पढ़ें- Simdega News: फसल बीमा में सिमडेगा 18वें स्थान पर, लक्ष्य से काफी पीछे इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान अभी योजना ...