बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान शुरू
धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार और भारत सरकार के सहयोग से संचालित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से डीसी आदित्य रंजन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक ऋणी एवं गैर-ऋणी किसान तक योजना का लाभ पहुंचाना है। जागरूकता रथ अधिसूचित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को मात्र एक रुपये के टोकन शुल्क पर फसल बीमा कराने की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि अगहनी धान के लिए 76,228 रुपये प्रति हेक्टेयर और भदई मकई के लिए 53,467 रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- फसल बीमा योजना रथ रवाना, किसानों को करेगा जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.