रामगढ़, अप्रैल 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा पीओ सुबोध कुमार का ट्रांसफर मगध प्रेजेक्ट में हो गया है। इस मौके पर विस्थापित समिति बिरसा की ओर से एक समारोह के दौरान पीओ सुबोध कुमार को विदाई दी गई। इस समारोह का नेतृत्व विस्थापित नेता दसई मांझी कर रहे थे। मौके पर पीओ सुबोध कुमार को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर विदाई दी गई। दसई मांझी ने कहा कि पीओ सुबोध कुमार ने अपने कार्यकाल में बिरसा परियोजना के उत्थान के साथ विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान किया। उनके सहयोगात्मक रवैये को विस्थापित हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर सुबोध कुमार ने कहा कि बिरसा में कार्यकाल के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों और विस्थापितों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से मिले स्नेह और सहयोग की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। इसके लिए उन्होंने सबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.