रांची, अप्रैल 11 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में दरियाई घोड़े (हिप्पो) की संख्या 9 से बढ़कर 10 हो गई है। उद्यान की 'छोटी' नामक हिप्पो ने 31 मार्च को एक स्वस्थ शावक को जन्म दिया है। छोटी, लिली की पुत्री है। उद्यान में लिली और लालू को दक्षिण भारत से लाया गया था। वर्ष 2024 में लिली और लालू की जोड़ी ने भी एक बच्चे को जन्म दिया था। उस दौरान एक कर्मचारी की जान चली गई थी, जब वह नवजात को देखने के लिए केज में गया था। इस बार सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। मां और बच्चे को विशेष देखरेख में रखा गया है और किसी को भी उनके समीप जाने की अनुमति नहीं है। केवल भोजन देने के लिए ही कर्मचारी केज के पास जाते हैं। अधिकांश समय नवजात पानी में ही रहता था, लेकिन करीब 10 दिन बाद उसे पानी से बाहर देखा गया।उद्यान के चिकित्सक बोले: इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.