रांची, जनवरी 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के इलाही नगर अकबरिया मस्जिद के पास रहने वाला मो मिन्हाज आलम रविवार को रांची लौट आया है। रांची लौटने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने उससे लापता होने के संबंध में पूछताछ की, इसके बावजूद उसने कोई सकारात्मक जवाब पुलिस को नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक, आरंभिक छानबीन में आपस के लेनदेन समेत अन्य अंदरूनी मसले को लेकर मो मिन्हाज के गायब होने का मामला सामने आ रहा है। उसके लापता होने व पत्नी फिरोज परवीन की ओर से फिरौती के लिए अगवा किए जाने के मामले की पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। इस मामले में एक भारी मालवाहक ट्रक का मामला सामने आया है। इसी को लेकर मिन्हाज के जरिए कहीं लेनदेन और फिर विवाद हुआ था। रुपयों की वापसी नहीं होने पर या तो पहला पक्ष उसे दबाव बनाने के लिए कहीं लेकर चला गया था...