लातेहार, जनवरी 23 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। स्थानीय बिरसा मुंडा चौक पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन की अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर सरना आदिवासी विकास एकता मंच ने शुक्रवार को एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह चौक आदिवासी समुदाय का प्रमुख केंद्र है, जहां चारों ओर आदिवासी परिवार निवास करते हैं। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिरसा मुंडा चौक आदिवासी समाज का प्रतीकात्मक स्थल है, जो स्वतंत्रता संग्राम के नायक बिरसा मुंडा की स्मृति को जीवंत रखता है। इसलिए, गणतंत्र दिवस पर समस्त आदिवासी समाज को यहां तिरंगा फहराने और झंडोतोलन करने की पूर्ण अनुमति प्रदान की जाए। मंच ने जोर देकर कहा कि यह अधिकार आदिवासी समुदाय का संवैधानिक हक है, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान और गौरव को मजबूत करेगा। बताते चलें कि विगत वर्षों ...