सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने बीज गुणन प्रक्षेत्र सलडेगा में स्थित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यों की धीमी प्रगति और अपेक्षित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीसी ने संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यों की प्रगति में ठोस सुधार सुनिश्चित करें। कार्य प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर डीसी ने कृषक पाठशाला परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी एवं आजीविका सशक्तिकरण प्रदान करना है। ...