बिरसा कॉलेज में स्नातक की सीटें 5000 से घटकर हुई 2400
रांची, अगस्त 17 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज खूंटी में स्नातक स्तर पर नामांकन की सीटें करीब 5000 से घटाकर 2400 किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आवाज उठाई है। परिषद ने इसे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को बिरसा कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे एचआरडी प्रतिनिधि वरुणा दत्ता, फाइनेंस मैनेजर अजीत कुमार तथा रांची विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सह सीसीडीसी डॉ. विकास कुमार के समक्ष अभाविप के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने विद्यार्थियों की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि बिरसा कॉलेज खूंटी के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। जिले के दूर-दराज के ग्रामीण एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.