रांची, अगस्त 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कॉलेज, खूंटी में स्नातक स्तर पर नामांकन की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में शनिवार को विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी बिरसा कॉलेज खूंटी स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के नीचे एकत्रित हुए और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। विद्यार्थियों का कहना था कि यह कॉलेज खूंटी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में स्नातक की सीटों में कमी होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा से वंचित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदर्शन के दौरान ...