रांची, अगस्त 16 -- खूंटी, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के  अवसर पर बिरसा कॉलेज, खूंटी में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन ने सभी को देशभक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज हमें एक सुंदर और शक्तिशाली भारत मिला है, जिसके निर्माण और स्वतंत्रता के लिए न जाने कितने वीर जवानों और देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डिपसर एवं डीएसएनएस में हर्षोल्लास से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस हमे...