बिरसा कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रांची, जून 21 -- खूंटी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनएसएस के तत्वावधान में रविवार को बिरसा कॉलेज खूंटी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सीके भगत ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : मारवाड़ी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगोष्ठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.